फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corporation's JCB runs on encroachers

Mathura News: अतिक्रमणकारियों पर चली निगम की जेसीबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Corporation's JCB runs on encroachers
जन्म स्थान के समीप अतिक्रमण हटती नगर निगम की टीम।
मथुरा। नगर निगम की टीम बीते दिनों से अतिक्रमणकारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार को भी टीम ने होलीगेट से भरतपुर गेट व डीगगेट तक और वृंदावन में केसी घाट पर अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दुकानदारों पर 16 हजार से अधिक का जुर्माना व 42 कारोबारियों का सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन


सोमवार को सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी की अगुवाई में टीम ने होलीगेट से डीगगेट तक 42 दुकानदारों का सामान जब्त किया और 10500 का जुर्माना वसूला। साथ ही 25 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जब्त की। दूसरी ओर, वृंदावन में भी टीम ने छटीकरा मार्ग पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखे हुए सामान ठेले, खोमचे, तखत आदि सामान जब्त किया और 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


इस मार्ग पर अतिक्रमण का हाल यह था कि फुटपाथ करीब-करीब गायब हो गए थे और सड़कें भी अतिक्रमणकारियों की जद में थी। सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया है कि यह अभियान लगातार चलेगा। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी जा रही कि फिर से अतिक्रमण किया तो मोटा जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान यातायात निरीक्षक सूर्यकुमार, होलीगेट चौकी इंचार्ज सनोद शर्मा सफाई निरीक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed