{"_id":"5e76081d8ebc3e6fe61a3908","slug":"corona-virus-case-patient-mathura-news-agr434852266","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का संदिग्ध युवक पहुंचा जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस का संदिग्ध युवक पहुंचा जिला अस्पताल
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल में के फीवर वार्ड में लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना वायरस के लक्षण होने के शक में एक युवक स्वयं ही जिला अस्पताल पहुंच गया। जिसे टीम ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया। युवक चार दिन पूर्व श्रीलंका से भारत लौटा है। सैंपल कलेक्शन टीम ने युवक के ब्लड आदि के सैंपल लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भेजे हैैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना वायरस की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में भय का वातावरण है। शनिवार की सुबह शहर की एक कॉलोनी निवासी युवक जुकाम, खांसी और बुखार के संक्रमण के चलते जिला अस्पताल पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने पीड़ित को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। इस बीच युवक के परिवार के लोग बार-बार फोन कर उसका हाल जानने का प्रयास करते रहे।
जिला अस्पताल की सैंपल कलेक्शन टीम ने पीड़ित में कोरोना वायरस के मिलते-जुलते लक्षण पाए जाने पर ब्लड आदि के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे हैं। बताया जाता है कि 35 वर्षीय युवक चार दिन पूर्व ही श्रीलंका से भारत लौटा है। श्रीलंका से लौटने के बाद से ही उसकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद शनिवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. आरएस मौर्य ने बताया कि खांसी, जुकाम के पीड़ित को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
फीवर वार्ड में रोगियों की भीड़
जिला अस्पताल में बनाए गए फीवर वार्ड में शनिवार को रोगियों की भीड़ लगी रही। यहां डॉक्टर बुखार, जुकाम और खांसी से संबंधित रोगियों का उपचार करते दिखे। फीवर वार्ड में भीड़ के कारण लाइन लगी रही।
कर्मचारियों को सिखाए वायरस से लड़ने के गुर
केडी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने शनिवार को जिला अस्पताल और संयुक्त जिला अस्पताल के स्टाफ को कोरोना वायरस से लड़ने के गुर सिखाए। केडी की टीम ने स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय और सफाई कर्मचारियों को इस वायरस के समय क्या-क्या सावधानी रखने की जानकारी दी। इसके साथ ही कर्मचारियों को वायरस से बचाव और सतर्क रहने की अपील भी की।