फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona, suspected, simtums, inform, mathura

कोरोना के संदिग्ध लक्षण प्रतीत होने पर जांच को ले जाएगी स्वास्थ्य टीम

Mon, 15 Jun 2020 04:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
corona, suspected, simtums, inform, mathura
गोवर्धन के हॉटस्पॉट क्षेत्र में खिड़की से देखते लोग - फोटो : MATHURA
मथुरा। सरकार अब कोरोना के लक्षण वाले प्रत्येक नागरिक की जांच की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए गांव और शहर में आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंके साथ मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट किसी भी व्यक्ति के खांसने, जुखाम, बुखार होने की जानकारी हेल्प लाइन नंबर पर दे सकेंगे। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचेगी और संबंधित व्यक्ति की जांच के लिए सैंपल लेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। इसमें एक हेल्पलाइन 1800.180.5146 जारी की गई है। इस हेल्पलाइन के जरिए स्वास्थ्य विभाग को मथुरा के कोरोना लक्षण वाले व्यक्ति का नाम व पता मालूम हो सकेगा। इस हेल्पलाइन पर सूचना के लिए निजी मेडिकल स्टोर चला रहे फार्मासिस्ट, आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अधिकृत किया है। ये सरकारी और प्राइवेट कर्मचारी बुखार, खांसी के लक्षण वाले व्यक्ति के बारे में हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देंगे।
विज्ञापन

सरकार का मानना है कि बहुत से लोग बुखार, खांसी की दवा मेडिकल स्टोर से लेते हैं। मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट को ऐसे किसी भी व्यक्ति की डिटेल इस हेल्पलाइन नंबर पर बतानी होगी। इससे उस शख्स को फोलो कर सकेंगे और अगर वह कोरोना के लक्षण की गिरफ्त में आता है तो उसका इलाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव यादव, सीएमओ
शहर में दो स्थानों पर हो रहीं कोविड जांच
शहर के स्वामी दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में पिछले दिनों लगाई गई ट्रू नाट मशीन से हर दिन दस से पंद्रह कोविड के सैंपलों की जांच की जा रहीं हैं। वहीं वेटरनेरी विवि में स्थापित कोराना लैब में रोजाना सौ से ज्यादा सैंपल की जांच हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed