{"_id":"5ee36cdd8ebc3e430e33fed2","slug":"corona-report-within-one-hour-mathura-mathura-news-agr445773123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः जिला अस्पताल में शुरू हुई कोरोना की जांच, एक घंटे में मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः जिला अस्पताल में शुरू हुई कोरोना की जांच, एक घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच के लिए अब अत्याधुनिक ट्रू-नॉट मशीन तैयार है। इस खास मशीन को जिला अस्पताल में इंस्टॉल किया गया है। इस मशीन की मदद से एक घंटे के भीतर ही संदिग्धों की कोरोना जांच रिपोर्ट आ जाएगी। अब तक मथुरा से कोरोना मरीजों के जांच के लिए सैंपल आगरा या वेटरनेरी यूनिवर्सिटी की लैब भेजे जा रहे हैं।
जिला अस्पताल में सामान्य सर्जरी कराने वाले मरीजों को कोरोना जांच के नाम पर कई-कई दिनों के इंतजार से मुक्ति मिल जाएगी। यह मशीन सामान्य सर्जरी को भर्ती होने वाले मरीजों की जांच करेंगी। एक घंटे में इसके माध्यम से दो सैंपल की जांच रिपोर्ट आएगी। जिला अस्पताल में उक्त मशीन का इंस्टालेशन शुरू कर दिया गया है।
प्राइवेट तौर पर होने वाली कोरोना जांच में चार से पांच हजार रुपये खर्च आ रहा है। इसमें समय भी अधिक लगता है। इस वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों की इस समस्या को देखते हुए जिला अस्पताल में ट्रू-नॉट मशीन लगाई है। सीएमएस डॉ. आरएस मौर्य ने बताया कि निगेटिव रिपोर्ट आने पर मरीज जिस बीमारी का उपचार या सर्जरी कराना चाहता है, उसकी स्वीकृति मिल जाएगी। इसके लिए लैब टेक्नीशियन स्टाफ की ट्रेनिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन
नोन कोविड इमरजेंसी के अंतर्गत पहले चरण में डायलिसिस और इमरजेंसी में आने वाले रोगियों की जांच की जाएगी। दूसरे चरण में आम लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। आज पांच सैंपल टेस्ट के लिए लिए गए हैं। डॉ. रितुरंजन लैब प्रभारी, जिला अस्पताल मथुरा
24 घंटे में 50 कोरोना की जांच रिपोर्ट
कोरोना वायरस की जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन जिला अस्पताल में आ रहे ऐसे मरीजों का टेस्ट करेगी जिनका इमरजेंसी इलाज या ऑपरेशन किया जाना होगा। इस मशीन को दो चरण में प्रयोग किया जाए तो इस मशीन से 24 घंटे में 50 कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त की जा सकती है। जिला अस्पताल ने इस मशीन के लगने से राहत की सांस ली है। बिना मशीन के जिला अस्पताल में आ रहे लोगों का टेस्ट करना काफी मुश्किल हो रहा था।