{"_id":"5ed3a61f8ebc3e9066317114","slug":"corona-positive-infectid-helth-mathura-mathura-news-agr444121912","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव की पत्नी सहित ससुरालीजन के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव की पत्नी सहित ससुरालीजन के लिए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। करीब दस दिन पूर्व बच्चों सहित ससुराल पहुंचे युवक की भरतपुर में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके संपर्क में आए करीब आठ लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजा है। गांव लोरिहा पट्टी के लोगों में भय का माहौल है।
दस दिन पूर्व एक युवक भोपाल से पत्नी और बच्चों को थाना मगोर्रा के गांव लोरिहा पट्टी में ससुराल लेकर आया था। बाद में वह अपने घर भरतपुर चला गया। जहां उसका स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेज गया। शनिवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद युवक के गांव लोरिहा पट्टी स्थित ससुराल में हड़कंप मच गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आई पत्नी सहित करीब आठ लोगों के सैंपल लेकर चार लोगों को क्वारंटीन किया है। दूसरी ओर गांव लोरिहा पट्टी में राजस्थान के अलवर से आई एक महिला का भी सैंपल लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रूपेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि भरतपुर में मिला कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए लोगों को सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। पत्नी के साथ चार ससुरालीजनों को क्वारंटीन सेंटर भेजा है।