फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona, positive, case, mathura

कोरोना से वृद्ध की मौत, 53 नए केस और मिले

Thu, 13 Aug 2020 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Corona, positive, case, mathura
थाना हाईवे में पुलिस कर्मियों की जांच करते चिकित्सक और संक्रमित पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस में आ - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना संक्रमण के कारण बुधवार को 85 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कोरोना संक्रमण के 53 नए केस सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 45 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1286 तक पहुंच गई है। नए संक्रमितों में थाना हाईवे में तैनात 15 पुलिसकर्मी और नयति हॉस्पिटल व डीग गेट पुलिस चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नए कोरोना संक्रमितों में कृष्णा नगर से 78 वर्षीय महिला, 69 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा से 14 वर्ष की बालिका, रिफाइनरी से 36 वर्ष व्यक्ति, मांट राजा से 38 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एमआर नगर से 58 वर्षीय व्यक्ति, 68 वर्ष व्यक्ति, मथुरा से 20 वर्षीय युवक, बरसाना से 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव, अकबरपुर से 15 वर्षीय बालक, शवपुरी जमुनापार से 44 वर्षीय व्यक्ति, कृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र से 48 वर्षीय व्यक्ति, वृंदावन से 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

दयानंद कॉलोनी राया से 65 वर्षीय व्यक्ति, चौमुंहा से 29 वर्षीय युवक, 67 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, सदर बाजार से 69 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, नवनीत नगर से 75 वृद्ध , पुलिस लाइन से 56 वर्षीय व्यक्ति, एमआर नगर से 40 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। मोती कुंज से 29 वर्षीय महिला, मथुरा शहर से 34 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय व्यक्ति, एमआर नगर से 28 वर्षीय युवक, आनंदवन आरके वाटिका से 56 वर्षीय व्यक्ति, रांची बांगर से 69 वर्षीय वृद्ध, बरसाना से 30 वर्षीय महिला, औरंगाबाद से 13 वर्ष की बालिका, छत्ता बाजार से 12 वर्षीय बालिका, प्रहलाद नगर से 45 वर्षीय व्यक्ति, कचनऊ से 32 वर्षीय व्यक्ति और वृंदावन से 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकले पुलिसकर्मी
मथुरा। राष्ट्रीय सचल चिकित्सा टीम द्वारा डॉ. भूदेव सिंह व डॉ. देवेंद्र अग्रवाल के निर्देशन में बुधवार को थाना हाइवे में 51 पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए ग्ए। इनमें से 14 पुलिसकर्मी और थाने के मंदिर का पुजारी संक्रमित पाया गया। सभी को आइसोलेट कर दिया है। एंटीजन कोरोना टेस्ट करने थाना हाईवे पहुंची मेडिकल टीम ने जांच की। एनएमएमयू टीम में डॉ. अनमोल पाटिल, लैब टेक्नीशियन सचिन सक्सेना फार्मासिस्ट राकेश कुमार, स्टाफ नर्स कावेरी शर्मा, सत्येंद्र कुमार और एनएमएमयू के जिला कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह भदोरिया उपस्थित रहे। नयति हॉस्पिटल और डीग गेट पुलिस चौकी के प्रभारी भी संक्रमित मिले।

दंपती होम आइसोलेट
मांट। मांट मूला में रामलीला मैदान के समीप देवी मंदिर परिसर में रह रहे दंपती के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही इलाके को सील कर दिया है। डॉ. विकास जैन ने बताया कि दंपती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेट किया है। ग्राम विकास अधिकारी राजू प्रसाद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवान सिंह, श्रीकांत सिंह व कुमरपाल आदि ने मंदिर व उसके आस पास के इलाके को सील करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed