{"_id":"5eeb53c88ebc3e42f20fc0dd","slug":"corona-mathura-news-agr4466300113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नौहझील में एक ही दिन में कोरोना के पांच नए केस, दो पुलिसकर्मी भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नौहझील में एक ही दिन में कोरोना के पांच नए केस, दो पुलिसकर्मी भी संक्रमित
Fri, 19 Jun 2020 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
गांव जरैलिया (हसनपुर) के रास्तों को बंद करती जेसीबी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के ब्लॉक नौहझील क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में नौहझील क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से एक ही दिन में पांच नए केस सामने आए हैं। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को आइसोलशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि खायरा पुलिस चौकी से एक सिपाही बीते एक सप्ताह में दो-तीन बार जिला अस्पताल व मथुरा के अन्य दूसरे स्थानों पर गया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिली है। गांव सींगोंनी का रहने वाला एक सिपाही कानपुर में तैनात है। वह बीते तीन दिन पहले ही छुट्टी आया था। गांव जरैलिया (हसनपुर) के दो युवक नोएडा किसी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। इनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उधर, गांव बदनपुर की रहने वाला एक महिला किसी रिश्तेदार के संपर्क में आने के बाद कोरोना संक्रमित मिली है। वहीं चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सहित 8 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया है।
ग्राम प्रधान बदनपुर रवि कुमार ने बताया है कि पॉजिटिव निकली महिला की बहन के 8 परिजनों को होम क्वारंटीन किया है। गांव के रास्तों पर कांटे लगाकर गांव को चारों तरफ से सील कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के जिन-जिन गांवों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। उन सभी गांवों की सीमाएं सील कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सीएचसी नौहझील पर नहीं है जांच सुविधा
नौहझील क्षेत्र में हर रोज दो दर्जन से ज्यादा लोग दूसरे शहरों से वापस लौट रहे हैं। बीडीओ नौहझील अमित कुमार के अनुसार हर गांव में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में निगरानी समिति गठित है। जो बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन को देतीं हैं। लेकिन सीएचसी नौहझील पर जांच सुविधा न होने के चलते काफी परेशानी हो रही है।