फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

निगम के कर्मचारी-अधिकारी कोरोना जांच से वंचित

Wed, 06 May 2020 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
corona
मथुरा। घर-घर जाकर गंदगी को समेटने वाले निगम के 1495 सफाई कर्मचारी कोरोना के खतरे के साये में जी रहे हैं। उनके पास न ग्लब्स हैं और न ही कोई किट। इसके बाद भी निगम अधिकारियों द्वारा उनकी एक भी दफा कोविड-19 की पहली जांच थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं कराई गई है, जिसके चलते वह परेशान हैं। जानकारी रहे कि कई सफाईकर्मचारियों में सर्दी-खांसी बुखार जैसे लक्षण भी पनप रहे हैं लेकिन वह प्राइवेट इलाज करा कर अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के मथुरा-वृंदावन में करीब 1495 सफाई कर्मचारी हैं। यह सभी पूरे नगर निगम की सफाई व्यवस्था से जुड़े हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी यह घर-घर जाकर काम कर रहे हैं। इसके बावजूद निगम के अधिकारियों द्वारा इनकी थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं कराई, जबकि कई सफाईकर्मियों में खांसी और बुखार जैसे लक्षण भी पनप रहे हैं लेकिन अधिकारियों द्वारा इनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी ने बताया कि अभी तक सफाईकर्मियों की जांच नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

250 अन्य कर्मचारियों की भी जांच नहीं
केवल सफाईकर्मचारी ही नहीं निगम में काम करने वाले अन्य लगभग 250 कर्मचारी भी कोरोना की जांच न होने से परेशान हैं। उनका कहना है कि रोज निगम में बहुत से लोग अपने काम के लिए आ रहे हैं। उससे किसी भी कर्मचारी में कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। उनकी भी अभी तक एक भी दफा थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन ने की मांग
स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री मदनमोहन ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि नगर निगम द्वारा एक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन की खरीद की जाए ताकि उस मशीन से सफाई कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक की कोरोना की प्रथम जांच हो सके। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि हर रोज निगम में बहुत से लोग निगम में आ रहे हैं। जिनसे निगम कर्मियों को संक्रमण की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed