फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

शहर की फुटकर सब्जी मंडियां बंद

Fri, 24 Apr 2020 05:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
corona
डैंपियर नगर सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। पिछले 24 घंटे के दौरान पुराने शहर की घनी आबादी के बीच रहने वाले दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चूंकि कोरोना पॉजिटिव मिले चौक बाजार निवासी वृद्ध और चौबियापाड़ा निवासी छात्र मंडी में सब्जी खरीदने जाते थे।
विज्ञापन

इसी के तहत शुक्रवार को प्रशासन ने शहर की सभी सब्जी मंडियों को बंद करने का निर्णय लिया। अमर उजाला ने सब्जी मंडी में भीड़ उमड़ने के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद प्रशासन ने कोतवाली रोड से सब्जी मंडी को डेंपियर नगर में शिफ्ट कर दिया लेकिन भीड़ फिर भी नहीं रुकी। आखिरकार प्रशासन को मंडी को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चौक बाजार निवासी एक वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के सिर्फ 12 घंटे बाद ही चौबियापाड़ा निवासी एक छात्र भी पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव इन दोनों व्यक्तियों के बीच सबसे बड़ी समानता डेंपियर नगर स्थित सब्जी मंडी में प्रतिदिन सब्जी की खरीदारी करना है। दोनों के परिचित बताते हैं कि इन दोनों लोगों की काफी वक्त तक सब्जी मंडी में गतिविधियां रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर पॉजिटिव पाया गया छात्र सामाजिक संगठन से जुड़ा हुआ है, जिसकी गतिविधियां भोजन बांटने में रही हैं। लॉकडाउन के बाद भी शहर की डेंपियर नगर, औरंगाबाद, कृष्णानगर, रानी मंडी, यमुना पार, चौक बाजार में लगने वाली सब्जी मंडियों में भीड़ उमड़ रही थी। इधर, जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन ने सभी मंडियों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed