फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

बंदरों और गोवंश के लिए चल रहा सेवा का प्रकल्प

Sun, 05 Apr 2020 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
corona
वृंदावन भूख से परेशान बंदर चारा खाने को मजबूर( - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। कोरोना वायरस के साथ फैली महामारी के समय अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने बेजुबानों और गरीबों की मदद का बीड़ा उठाया है। 23 मार्च से शुरू हुआ सेवा का प्रकल्प हर दिन आगे बढ़ रहा है। रविवार को भी बंदर, गोवंश के लिए सब्जी, फलों के साथ लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था कराई गई। वहीं साधु संतों के लिए भी भोजन सामग्री का प्रबंध किया है।
विज्ञापन

शहर के होलीगेट, क्वालिटी चौराहा, गोवर्धन चौराहा, रेलवे स्टेशन के पास पानी के टैंकर पहुंचाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन कॉलोनियों में पेयजल संकट है, वहां के लोग उनके कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। उधर, अग्रवाल क्लब परिवार ने गोवर्धन में बंदरों और गोवंश को फल, ककड़ी, चने खिलाए। इस मौके पर अजयकांत गर्ग, महेश मित्तल, गौरव सराफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने अमर उजाला फाउंडेशन के सेवा कार्य की सराहना की
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस की महामारी के समय में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की है। मथुरा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर प्रियंका गांधी का पत्र सौंपा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने बताया कि मथुरा में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी प्रियंका गांधी तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed