{"_id":"5e7a38728ebc3e774850c60d","slug":"corona-mathura-news-agr4353178149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशियों में कोरोना का खौफ खींच लाया अस्पताल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशियों में कोरोना का खौफ खींच लाया अस्पताल तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। धर्म की नगरी में कृष्ण की भक्ति करने आए विदेशियों में कोरोना का खौफ सिर चढ़कर बोल रहा है। यह विदेशी कई अस्पताल तथा चिकित्सकों के पास जाकर खुद की कोरोना संबंधी जांच कराने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को स्पेन तथा अन्य देशों के 24 नागरिक सौ शैय्या अस्पताल पहुंच गए उन्होंने वहां जाकर कोरोना संबंधी जांच की मांग की। चिकित्सक के मना करने पर इन्हें सीएमओ कार्यालय के लिए भेजा गया।
मंगलवार को करीब एक बजे सौ शैय्या अस्पताल पर 24 विदेशी महिला-पुरुषों का दल पहुंचा। इन सभी ने अपने मुंह पर मास्क पहन रखा था। इनके साथ एक स्थानीय व्यक्ति भी था। जिसे गेस्ट हाउस संचालक द्वारा इनके साथ भेजा गया था। सभी लोगों ने ओपीडी कर रहे डॉ. दिलीप से अपनी कोरोना संबंधी जांच कराने को कहा। जिसे सुनकर चिकित्सक चौंक गए। विदेशियों ने बताया कि अब उन्हें अपने देश वापस जाना है इसलिए वह जांच कराना चाहते हैं। चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि सीएमओ कार्यालय संपर्क करना होगा। इसके बाद विदेशियों का दल वहां से चला गया।
54 विदेशियों की जांच को दौड़ीं टीमें
सीएमओ कार्यालय में कोरोना वायरस की जांच के लिए तैयार की गईं टीमों ने मंगलवार को 54 विदेशियों की जांच की। चिकित्सकों की यह टीम मंदिर आश्रमों तथा गेस्ट हाउसों में गई। टीम में मौजूद चिकित्सक डॉ. साजिद बेग तथा डॉ. सत्यवीर ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से प्रतिदिन टारगेट दिया जाता है।