फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

सीमाएं सील, समूह में नहीं होंगे खड़े

Tue, 24 Mar 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
corona
डीग गेट चौराहे पर लगे बैरियर पर पुलिसकर्मी से निकलने का अनुरोध करती महिला। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जनपद की सीमाएं सील कर दी गई हैं। न कोई जनपद से बाहर जा सकेगा और न ही जनपद में प्रवेश कर सकेगा। धारा-144 लागू होते ही सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं। सार्वजनिक स्थल पर दो से अधिक लोगों के खड़े होने पर पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार की शाम से शहर के बाजारों को बंद कराया जा रहा है। जनपद की सीमाएं सील होने के साथ ही पुलिस की मोबाइल टीमें गली, मोहल्ले और शहर की सड़कों पर दो से अधिक लोगों के एकत्र होने पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने धारा-144 का पालन कराने के लिए प्लान भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

दोपहिया पर एक व चार पहिया पर दो सवारी
दोपहिया पर एक और कार में दो सवारियों से अधिक मिलने पर चालान किया जाएगा। इसके लिए वाहन चालकों को सोच समझकर निकलने की जरूरत है। एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे वाहन चालकों से सख्ती से निपटा जाएगा। हर हाल में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मांगेगा पुलिस तो मिलेगी तत्काल
अगर कोई भी कोरोना वायरस का संदिग्ध घर में छिपा बैठा है। उसकी जांच कराने में पुलिस की मदद स्वास्थ्य विभाग मांगता है तो तत्काल पुलिस टीमें उपलब्ध कराई जाएंगी। एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि पुलिस मांगने पर तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। संदिग्ध को तत्काल जांच के लिए लाया जाएगा। इसके अलावा पुलिस की टीमें कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता भी करेगी।
- थाना स्तर पर पुलिस की टीमें बना दी गई हैं। गश्त करते हुए पुलिस सख्ती से निपटेगी। अगर कोई भी धारा-144 का पालन न करता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई उसके खिलाफ की जाएगी। जनपद के सभी लोग इसमें सहयोगी बनें। -डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी।

- लॉकडाउन के चलते जनपद की सीमाएं सील कर दी गई हैं। न कोई वाहन जा सकेगा और न ही जनपद में प्रवेश कर सकेगा। बार्डर पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटेंगे। हर हाल में शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। केवल अपने घरों में रहकर ही इससे बच सकते हैं। - सर्वज्ञराम मिश्र, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed