{"_id":"5ef744f78ebc3e42ca7a570c","slug":"corona-aweanesh-yagya-hawan-vrindavan-mathura-news-agr447954954","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मुक्ति के लिए गुप्त नवरात्रों में हो रही देवी की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मुक्ति के लिए गुप्त नवरात्रों में हो रही देवी की आराधना
विज्ञापन
वृंदावन भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में कोरोना संक्रमण महामारी विनाशक महायज्ञ परशु
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए गुप्त नवरात्रि में भगवती दुर्गा की आराधना की गई। श्री राधाकांत मंदिर में आराधना की जा रही है। वर्तमान आषाढ़ शुक्ल पक्ष में चल रही गुप्त नवरात्रि में विभिन्न अनुष्ठान चल रहे हैं। इसके अंतर्गत आचार्य मृदुल कांत शास्त्री द्वारा देवी भागवत, देवी पुराण, मार्कंडेय पुराण, गंगा चरित्र तथा विभिन्न पुराण एवं शास्त्रों के आधार पर श्री नवदुर्गा कथा का वाचन निरंतर किया जा रहा है।
शनिवार को 10 महाविद्याओं का प्राकट्य एवं श्री शिव पार्वती विवाह का वर्णन कथा में किया गया। इस दौरान राजेश अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, पंडित कैलाश पाठक, शिवशरण करवरिया, विष्णु स्वामी, प्रवेश शास्त्री, अरुण शुक्ला, सीताराम शास्त्री, गोविंद गोस्वामी, रविशंकर मिश्रा, शिव शंकर चतुर्वेदी, छैल बिहारी शास्त्री, प्रशांत पाठक, गोविंद मिश्रा, मोहन सोनी आदि का सहयोग रहा। संवाद
ब्राह्मण महासभा ने किया महायज्ञ
वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शनिवार को परशुराम पार्क में भगवान परशुराम के मंदिर प्रांगण में गुप्त नवरात्रि की सप्तमी शनिवार को कोरोना महामारी नाशक महायज्ञ का वर्चुअल आयोजन किया गया। महामारी के विनाश के लिए महासभा के पदाधिकारी अपने घरों पर अनुष्ठान कर रहे हैं। इसी क्रम में सप्तमी शनिवार को महामारी नाशक यज्ञ किया गया।
विज्ञापन
सभा के अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने बताया कि महासभा यज्ञ के माध्यम से इस महामारी के विनाश के लिए प्रयासरत है। यह यज्ञ भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। इस मौके पर हवन करने वालों में आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, गोकुल चंद गोस्वामी, आचार्य राजेंद्र महाराज, अनिरुद्ध शास्त्री, राम शास्त्री शामिल रहे। संवाद