फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   convocation of veterinary university

नौ मेडल वितरित करेगा वेटरिनरी विवि

Fri, 06 Nov 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 06 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
convocation of veterinary university
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान अपने पांचवे दीक्षांत समारोह में नौ मेडल प्रदान करेगा। इसमें दो स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य, दो कुलपति मेडल और दो विशिष्ट मेडल शामिल हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को विश्वविद्यालय विद्या परिषद ने इस प्रस्ताव और मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं के नाम पर मुहर लगा दी। विवि की कार्य परिषद 16 नवंबर को इस पर अपनी मुहर लगाएगी।
विज्ञापन


वेटरिनरी विवि, मथुरा का दीक्षांत समारोह 17 नवंबर को होने जा रहा है। इस संदर्भ में शुक्रवार को विवि की विद्या परिषद की बैठक कुलपति प्रो. एसी वार्ष्णेय की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बीवीएससी एंड एएच के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ पंडित जानकीनाथ मदन स्मृति बेस्ट क्लीनिशियन मेडल, आईएसवीपीटी गोल्ड, वाइस चांसलर मेडल, एमवीएससी में गोल्ड, सिल्वर और वाइस चांसलर मेडल के लिए छात्र-छात्राओं के नाम को अनुमोदित किया गया है।

यह सभी मेडल कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस और कॉलेज ऑफ बायोटक के शैक्षिक सत्र 2014-15 के पास आउट छात्र-छात्राओं को दिए जाने हैं। विद्या परिषद ने इस दौरान बीवीएससी एंड एएच के 67 छात्र-छात्राओं, एमवीएससी के 16, एमएससी बायोटेक का एक छात्र और दो पीएचडी के छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में डिग्रियां देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया है।


बैठक में डीएन बायोटेक डा. राजेश निगम, डीन पीजी डा. पीके शुक्ला, डायरेक्टर रिसर्च डा. अतुल सक्सेना, डा. बसंती विष्ठ और उपकुलसचिव डा. ब्रजेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed