{"_id":"65f0c1dc10b73c24950fb138","slug":"controversy-over-burial-of-dead-body-in-mahavan-mathura-news-c-29-1-mtr1013-210022-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महावन में शव दफनाने को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महावन में शव दफनाने को लेकर विवाद
विज्ञापन
मथुरा। कस्बे के मोहल्ला कुमरगड़ा में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
सोमवार रात मुस्लिम समुदाय की 65 वर्षीय महिला बत्तो पत्नी जुम्मा की बीमारी के चलते मौत हो गई। मंगलवार को परिजन शव दफनाने के लिए कुम्हार बगीची के सामने बने कब्रिस्तान में कब्र खोदने के लिए पहुंचे। आरोप है कि यहां नगला हरजीवन निवासी सुनील, राजू, बंटू व भूरा आदि ने कब्र खोदने से मना कर दिया।
इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर महावन थाना प्रभारी आशा चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को शांत कराया। उन्होंने कब्रिस्तान की जगह संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन मुस्लिम पक्ष कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। थाना प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को बाबा गैला वाली कब्रिस्तान में दफनाने की व्यवस्था कराई। संवाद