फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Consumers suffering from electricity theft getting big discounts in OTS scheme in Mathura

Mathura: बिजली चोरी वाले उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना में बड़ी छूट, जानें पूरी प्रक्रिया

Tue, 14 Nov 2023 10:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 10:32 PM IST
सार

कान्हा की नगरी वृंदावन में बिजली चोरी वाले उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना में बड़ी छूट मिल रही है। उपभोक्ता कुल बकाया का 10 प्रतिशत जमा कर ओटीएस में पंजीयन कराकर 35 प्रतिशत राशि जमा करके केस का निस्तारण करा सकते हैं। 

विज्ञापन
Consumers suffering from electricity theft getting big discounts in OTS scheme in Mathura
बिजली बिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कान्हा की नगरी वृंदावन में विद्युत निगम अब एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ विद्युत बिल बकाएदारों के साथ-साथ बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को भी देने जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं का बिजली का बिल बकाया है और बिजली चोरी का जुर्माना लगा है, उनको मात्र 35 प्रतिशत राशि जमा करने से उनके केसों का निस्तारण हो जाएगा।

विज्ञापन


विद्युत वितरण निगम के उच्चाधिकारियों की ओटीएस योजना को लेकर बीते दिनों आयोजित बैठक में निर्देश दिए गए थे कि इस योजना का लाभ विद्युत चोरी वाले उपभोक्ताओं को भी दिया जाए। योजना के तहत जिन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी पकड़े जाने पर जुर्माना आरोपित किया गया है। उपभोक्ता कुल बकाया का 10 प्रतिशत जमा कर ओटीएस में पंजीयन कराकर 35 प्रतिशत राशि जमा करके केस का निस्तारण करा सकते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: छटा तेरी तीन लोक ते न्यारी गोवर्धन महाराज...परिक्रमा के लिए देश-विदेश से पहुंचे पांच लाख श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन में ऐसे उपभोक्ताओं पर डेढ़ करोड़ रुपए का जुर्माना बकाया है। बिजली चोरी के मामले सीएफसी क्षेत्र, मथुरा दरवाजा, किशोरपुरा, पानीघाट, गोविंद टीला, गौरानगर से संबंधित हैं। इन क्षेत्रों में सर्वाधिक बिजली चोरी के मामले में सामने आए और उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगा है।

यह भी पढ़ेंः- 'जीवन इतना सस्ता': फिरोजाबाद में 200 रुपये के लिए पिता-पुत्र ने युवक को दी दर्दनाक मौत, अब जेल में कटेंगे दिन

विद्युत निगम के एसडीओ संदीप वाष्र्णेय ने बताया कि बिजली चोरी मिलने पर जिन उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगा है वह पहले चरण में 8 से 30 नवंबर तक ओटीएस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्हें कुल राशि में से 35 प्रतिशत ही जमा करनी होगी। ओटीएस के दूसरे चरण में उपभोक्ताओं को कम लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed