फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Construction work on the drain, which has been stalled for two months, will soon begin

Mathura News: दो माह से अधर में लटके नाले का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Construction work on the drain, which has been stalled for two months, will soon begin
वृंदावन। रंगजी मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र के दूषित पानी की निकासी के लिए नाले का दो माह से अधर में लटका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इस कार्य में बाधक बन रहे विद्युत ट्रांसफार्मर का स्थानांतरण करने के लिए रकम का भुगतान निगम द्वारा बिजली विभाग को कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के स्मार्ट सिटी योजना के तहत देशभर से नगर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रंगजी क्षेत्र को हेरिटेज लुक देने की 23 करोड़ की योजना पर कार्य होना है। इस कार्य की शुरूआत छह माह पहले जल निगम की सीएनडीएस शाखा द्वारा की गई। इसी परियोजना में रंगजी मंदिर के समीप से टटिया स्थान तक नाले का निर्माण होना है, लेकिन जल निगम की हीलाहवाली के चलते दो माह से अधिक समय तक नाले का निर्माण कार्य अधर में लटक गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा भेजे गए एस्टिमेट के आधार पर पिछले दिनों जल निगम ने लगभग ढाई लाख रुपये का भुगतान नाले के निर्माण में बाधक बन रहे विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थानांतरण के दिए हैं। दोनों विभागों के बीच बने तालमेल के बाद जल निगम सीएनडीएस ने आगरा के ठेकेदार खेमचंद्र गोयल को जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस नाले के निर्माण से रंगजी के मैदान, गोपीनाथ बाजार, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, पत्थरपुरा सहित कई क्षेत्रों के दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी। इन क्षेत्रों में आए दिन होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम सीएनडीएस के जेई रविशंकर ने बताया कि नाले के निर्माण में बाधक बन रहे बिजली ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने के लिए विभाग को धनराशि दे दी है। एक -दो दिन में नाले का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बिजली विभाग ने आश्वासन दिया है कि वह एक हफ्ते के अंदर ट्रांसफार्मर को स्थानांतरण कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed