फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable husband will protect his MP wife

यकीन तो करना ही पड़ेगा: ये हैं वो पहली सांसद, जिनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल पति...खुद ही लगवाई ड्यूटी

Tue, 13 Aug 2024 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/भरतपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 10:13 AM IST
सार

मथुरा के नजदीक भरतपुर संसदीय सीट से आने वाली कांग्रेस सांसद संजना जाटव के पर्सनल सिक्यूरिटी ऑफिसर के तौर पर उन्हीं के पति कॉन्स्टेबल कप्तान सिंह को तैनात किया गया है। यह मांग सांसद की तरफ से ही की गई थी।

विज्ञापन
Constable husband will protect his MP wife
संजना जाटव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर की सांसद संजना जाटव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार पुलिस में आरक्षी पति कप्तान सिंह की वजह से चर्चा में है। सांसद की मांग पर अलवर पुलिस अधीक्षक ने उनके पति को उनका सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया है। अब सांसद की सुरक्षा उन्हीं के आरक्षी पति करेंगे।
विज्ञापन

सांसद संजना जाटव ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व आरक्षी के पद पर तैनात पति कप्तान सिंह को उनका सुरक्षा अधिकारी लगाने के लिए अलवर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा था। अलवर एसपी ने आदेश जारी कर आरक्षी पति कप्तान सिंह को उनका सुरक्षा अधिकारी बनाने के आदेश जारी कर दिए। बीते 20 दिन से कप्तान सिंह पत्नी संजना जाटव के साथ सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद संजना के पति आरक्षी कप्तान सिंह अलवर जिले के थाना गाजी पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। अलवर जिले के कठूमर तहसील के गांव समूची की रहने वाली संजना (26 वर्ष) भरतपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ीं और 51,983 मतों से जीत प्रदेश की सबसे युवा सांसद बनीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के विजय रथ को रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed