फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   constable died of heart attack in Indore who belong to Mathura

Mathura: हार्ट अटैक से सिपाही की मौत, घर में मची चीख पुकार; वर्ष 2016 में हुआ था भर्ती

Wed, 05 Jun 2024 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Jun 2024 05:13 PM IST
सार

तीर्थनगरी निवासी सिपाही की हार्ट अटैक से मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। वर्ष 2016 में भर्ती हुआ था। 

विज्ञापन
constable died of heart attack in Indore who belong to Mathura
विनोद कुंतल (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी युवक की हार्ट अटैक से इंदौर में मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात था। घरवालों को जानकारी हुई तो रोना बिलखना शुरू हो गया। खबर फैली तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। पड़ोसी व मौजूद परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। बुधवार की देर शाम तक शव पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


मामला सौंख कस्बा के सहजुआ थोक का है। यहां के रहने वाले कल्यान सिंह का बेटा विनोद कुंतल वर्ष 2016 में मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती इंदौर के रावजी बाजार थाने में थी। मंगलवार की सुबह 8 बजे उसके सीने में दर्द उठा। इस पर वह ड्यूटी से कमरे में चला गया। 
विज्ञापन


कमरे में अचानक तबीयत बिगड़ी तो मकान मालिक ने उसे अस्पताल पहुंचाया। शाम करीब 4.30 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर आई तो घर में चीख पुकार मच गई। पत्नी निशा कुंतल, बेटे आबू और सोना का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर नगर पंचायत चेयरमैन योगेश लंबरदार व पूर्व चेयरमैन भरत सिंह ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed