फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Conspiracy to spoil the atmosphere, abusive words written outside the temple

Mathura News: माहौल बिगाड़ने की साजिश, मंदिर के बाहर लिखे अपशब्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to spoil the atmosphere, abusive words written outside the temple
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की साजिश रचाी है। शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे भक्तों को मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे मिले। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। भनक लगने पर पहुंचे हिंदू संगठन के लेागों ने हंगामा शुरू कर दिया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर पर लिखे अपशब्दों को पानी से धुलवाया। समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ओल गांव में स्थिति मंदिर में गांव के लोग प्रत्येक शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए आते हैं। शनिवार को भी यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे मिले। यह देखते ही गांव के लोगों की भीड़ यहां जुट गई। भनक लगने पर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने जमकर घंटों तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। मंदिर पर लिखे अपशब्दों को पानी से धुलवा दिया। मौजूद लोगों ने बताया है कि अक्सर यहां दीवार पर गालियां लिखी मिलती हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


---

आठ किमी दूरी पर ठहरे हैं संघ प्रमुख

गांव से लगभग आठ किलोमीटर दूर परखम में संघ प्रमुख मोहन भागवत आए हुए थे जहां पुलिस व्यस्त थी। ऐसे में हिंदू संगठन के लोग घंटों तक हंगामा करते रहे। पुलिस देर से मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कराया। इसके बाद उन्हें तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मनोज, योगेश, देवेंद्र, ओम,दीपक, नरेन्द्र, नवीन और दीपक समेत अन्य गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed