फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Conservation work started in ancient Madan Mohan temple

Mathura News: प्राचीन मदन मोहन मंदिर में संरक्षण कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Conservation work started in ancient Madan Mohan temple
एएसआई द्वारा प्राचीन मदन मोहन मंदिर को केमिकल प्रजर्वेशन से संरक्षित करते हुए।
वृंदावन। ठाकुर मदन मोहन मंदिर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कैमिकल प्रिजर्वेशन का कार्य शुरू कर दिया है। मंदिर में पहली बार केमिकल प्रिजर्वेशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस काम में करीब 16 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन

एएसआई की रसायन शाखा की टीम ने मंदिर की दीवारों की सफाई और सतह परीक्षण कर कार्य शुरू किया है। वर्षों से प्रदूषण, धूल और कालिख के कारण काले पड़ चुके लाल बलुआ पत्थर की दीवारों को अब वैज्ञानिक विधि से साफ कर उनका मूल स्वरूप पुनर्स्थापित किया जाएगा। मंदिर के ऊपरी हिस्से से लेकर आधार तक जमा काली परत को हटाने के लिए विशेष रासायनिक घोल और संरक्षक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एएसआई के विशेषज्ञ रसायनविद पूरे कार्य की निगरानी कर रहे हैं, ताकि पत्थरों की मजबूती और ऐतिहासिक संरचना को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।
विज्ञापन



ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की बड़ी पहल
मदन मोहन मंदिर वृंदावन के सबसे प्राचीन और पूजनीय मंदिरों में से एक है। इसका निर्माण संवत 1647 में हुआ था और इसका गहरा संबंध चैतन्य महाप्रभु की परंपरा से माना जाता है। कहा जाता है कि उनके शिष्यों ने यहां ठाकुर मदन मोहन जी की प्रतिष्ठा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed