फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congressmen took out a thanksgiving march on caste census

Mathura News: जातिगत जनगणना पर कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out a thanksgiving march on caste census
मथुरा। धन्यवाद यात्रा निकालते कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता। - फोटो : mathura
मथुरा। जातिगत जनगणना कराए जाने पर कांग्रेस कमेटी की महानगर इकाई ने शुक्रवार को धन्यवाद यात्रा निकाली। यह यात्रा तिलक द्वार से विकास बाजार तक निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन

इस दौरान शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा है कि राहुल गांधी व पार्टी आलाकमान द्वारा जाति जनगणना की मांग केंद्र सरकार को माननी पड़ी है। राहुल गांधी ने विपक्ष में बैठकर जातिगत जनगणना की लड़ाई लड़ी। इसका परिणाम यह रहा कि केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराएगी। साथ ही कहा है कि जातिगत जनगणना से आने वाले सालों को इसका परिणाम देखने को मिलेगा। वंचित वर्ग के लोगों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान विनेश सेनवाल, मलिक अरोड़ा, बृजेश कुमार शर्मा, दुर्गेश बघेल, प्रकाश शर्मा, प्रवीण भास्कर, राहुल चतुर्वेदी, राहुल अरोड़ा, बरुण अरोड़ा, शाहिद, दीपक पंडित, मोहम्मद दिलशाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सविता समाज ने किया स्वागत
भारतीय सविता समाज कल्याण संस्था की बैठक शुक्रवार को संगठन कार्यालय पर आयोजित हुई। अध्यक्ष बनवारी लाल सविता ने सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से समाज की तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। गुलाब सिंह सविता, पूरन चंद वर्मा, चंदपाल सिंह सविता, खेमचंद सविता, मोहन श्याम सविता, अशोक ठाकरे, दिलीप सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed