बलदेव। बलदेव के गांव सरकंडखेड़ा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जनसभा कर विरोध प्रदर्शन किया। सरकंडखेड़ा में शिव मंदिर परिसर में हुई जनसभा में मनरेगा कर्मी, किसान और मजदूरों ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, किसान और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। उनके हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी। ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि मनरेगा योजना को कांग्रेस पार्टी ने ग्रामीण मजदूरों, र किसानों को रोजगार, सम्मान व आत्मनिर्भरता देने के उद्देश्य से शुरू किया था। भाजपा सरकार मनरेगा को खत्म करने के लिए इसमें बदलाव कर रही है। इस दौरान ओंकार सिंह, टिंकू धनगर, कमलेश बाबू, हाकिम सिंह, विष्णु चौधरी, पूर्ण शर्मा, अनिल कुमार, गीतम सिंह, शिव सिंह, सुंदर सिंह, नौरंगी, नंदलाल, भजनलाल, रुस्तम सिंह आदि थे।