फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   congress meeting in mathura

जीत के गुर बताएंगे राहुल गांधी

Fri, 18 Sep 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 18 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
congress meeting in mathura
21 सितंबर को जनपद में हो रहे कांग्रेस के प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी जुटे हुए हैं। व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में शुक्रवार को कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


2012 के उप्र विधानसभा चुनाव और फिर 2014 के लोकसभा चुनाव में विफलता के बाद कांग्रेस अभी से प्रदेश में 2017 के चुनावों के लिए प्रयास में जुट गई है। 2017 विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए कांग्रेस मथुरा से बिगुल फूंकने जा रही है। 21 सितंबर को होटल ड्यूक पैलेस में कांग्रेस के प्रांतीय पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। विधानमंडल दल के नेता विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए करीब 11 बजे आएंगे।
विज्ञापन


यहां वह प्रतिनिधियों के साथ 2017 के विधानसभा चुनावों में जीत के गुर बताएंगे और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वह करीब 2:30 बजे तक यहां रहेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में प्रांतीय पदाधिकारी, राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री समेत सभी शहरों के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। इनमें राजबब्बर, आरपीएन सिंह, बेनीप्रसाद वर्मा, श्रीप्रकाश जायसवाल समेत अन्य बड़े नाम शामिल हैं। सम्मेलन के लिए तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन, रणवीर सिंह पांडव, सभासद उमेश शर्मा, यतेंद्र, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
21 सितंबर को कांग्रेस के प्रांतीय पदाधिकारी सम्मेलन में प्रतिभाग करने आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए एसपीजी के एआईजी संजीव कुमार, डीआईजी डीएस राजावत, एसपी सिटी शैलेष पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह, सीपीओ दीपक शर्मा ने शुक्रवार को होटल ड्यूक पैलेस में सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं। कमरों, छतों और लॉन आदि की जांच की।

एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट से लेकर होटल तक मार्ग का भी निरीक्षण किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन और बिहारीकांत तिवारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। फूड सेफ्टी आफिसर अरविंद कुमार और नीरज पांडेय भी शुक्रवार को होटल पहुंचे और खानपान आदि की वस्तुओं की जांच की।



सेवादल देगा गार्ड आफ आनर
कांग्रेस के प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन में राहुल गांधी को कांग्रेस सेवादल के 32 वालंटियर्स द्वारा गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। सेवादल के मुख्य संगठक वैध मनोज गौड़ ने बताया कि गार्ड आफ आनर कांग्रेस पार्टी की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed