फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   congres, leaders in jail, no wel, political, mathura

कांग्रेसियों की दूसरे दिन भी नहीं हो सकी जमानत

Thu, 04 Jun 2020 04:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
congres, leaders in jail, no wel, political, mathura
मथुरा। प्रदेश अध्यक्ष की जमानत को निकले कांग्रेसी खुद ही सलाखों के पीछे पहुंच गए। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए डीएम को ज्ञापन देने वाले कांग्रेसियों की दूसरे दिन भी जमानत नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जमानत दाखिल कीं तो उनका सत्यापन कराने की बात कही गई। जिसके बाद जिला जज न्यायालय से जमानत कराने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को वह जिला जज न्यायालय में जमानत के लिए रिवीजन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत न होने से नाराज कांग्रेसियों ने जेल भरने के लिए हुंकार भरी थी। जेल भरो आंदोलन से पूर्व बुधवार को वह राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम सर्वज्ञराम को देने गए थे। इसी दौरान उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें जिला एवं महानगर अध्यक्ष महिला सहित कुल नौ कांग्रेसी शामिल हैं।
विज्ञापन

पहले दिन जमानती नहीं लगा सके, जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कांग्रेसियों को अस्थाई जेल में रखा गया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेसीजन एकत्रित होकर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पहुंचे और जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किए। सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा इन जमानतों का सत्यापन कराने की कहकर बृहस्पतिवार को भी जमानत देने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेसियों ने जिला जज न्यायालय की अदालत में जाने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को जमानत कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पूर्व नेता विधानमंडल दल प्रदीप माथुर, प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित, प्रदेश सचिव मथुरा प्रभारी अमित सिंह, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, दिनेश पाठक, विनोद शर्मा, एड मधुवन दत्त चतुर्वेदी, विनेश सनवाल, गिरधारी लाल पाठक, मलिक अरोड़ा, एड अजय शर्मा, अब्दुल जब्बार प्रखर चतुर्वेदी, सुनील उपाध्याय, रीतेश, विपुल पाठक, अश्विनी शुक्ला, राहुल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed