{"_id":"68d3694203b82fb2480665c7","slug":"conflict-at-gosna-tila-mathura-asi-officials-clash-with-locals-during-encroachment-inspection-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: संरक्षित स्मारक पर अतिक्रमण...पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों से भिड़ गए ग्रामीण, पुलिस ने कराए शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: संरक्षित स्मारक पर अतिक्रमण...पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों से भिड़ गए ग्रामीण, पुलिस ने कराए शांत
Wed, 24 Sep 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:15 AM IST
सार
संरक्षित स्मारक गोसना टीला में अतिक्रमण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों से ग्रामीण भिड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई।
विज्ञापन
police
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के जमुनापार इलाके में स्थित संरक्षित स्मारक गोसना टीला में अतिक्रमण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। उनका कहना था कि टीले पर प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर है। एएसआई ने यहां कई तरह के रोड़े अटका रखे हैं। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
संरक्षित गोसना टीले पर आए दिन अतिक्रमण की शिकायतें आती हैं। यहां नवरात्र के दौरान आसपास के लोग चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। एएसआई के चार कर्मचारी अतिक्रमण की शिकायत पर शाम को जांच करने पहुंचे। तभी दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने एएसआई कर्मियों पर मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। वहीं एएसआई कर्मियों का कहना था कि टीले पर ग्रामीणों ने पोल गाढ़ दिए हैं। इसकी शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे।
काफी देर तक एएसआई कर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद होता रहा। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इस संबंध में सीओ संदीप सिंह का कहना है कि एएसआई कर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था, जिसे सुलझा दिया गया है।