फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Conclusion of Shrimad Bhagwat Katha with Havan-Yajna

Mathura News: श्रीमद् भागवत कथा का हवन-यज्ञ के साथ समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of Shrimad Bhagwat Katha with Havan-Yajna
हनुमान बगीची में उपस्थित साधु संत महात्मा एवं भक्तगण।
छाता। कस्बे के ओल्ड जीटी रोड स्थित हनुमान बगीची में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन मंदिर के महंत बाबा गोपालदास के सानिध्य में किया गया। समापन पर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की गई। महंत बाबा गोपालदास ने बताया कि हनुमान बगीची परिसर में पिछले 14 वर्षों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय स्थानीय भक्तजनों और समाजसेवियों को दिया। प्रतिनिधि ठाकुर फाल्गुन ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं और समाज में भाईचारा व सौहार्द बढ़ाते हैं। कथा समापन के बाद विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर भजनों और जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर सियाराम बाबा, पूर्व चेयरमैन राजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, त्रिलोकी सभासद, लेखराज सिंह, कलीचरन सभासद, ठाकुर वीरी सिंह सभासद, कंजर डॉक्टर, महिपाल आर्य, विनोद कुमार आर्य, धर्मेंद्र आर्य, महेश शर्मा, नवीन जादौन, प्रमोद राणा, विष्णु, मोहन सिंह, कान्हा, राहुल, पुष्पेंद्र, मक्खन पहलवान, भुर्री पहलवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed