{"_id":"69a964a71a720205480ed3d0","slug":"computer-operator-involved-in-information-department-scam-arrested-from-mathura-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सूचना विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर का बड़ा खेल, अधिकारी के भी उड़ गए होश; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सूचना विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर का बड़ा खेल, अधिकारी के भी उड़ गए होश; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
Thu, 05 Mar 2026 04:41 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:41 PM IST
सार
सूचना विभाग में फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन के गबन करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में जिला सूचना विभाग में फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले वांछित को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी आउटसोर्सिंग के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार शर्मा ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी कि विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी नारायन सिंह ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए और गलत तरीके से बिल तैयार कर सरकारी धन का गबन किया। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार तड़के करीब 04:45 बजे जनपद इटावा के थाना एकदिल अंतर्गत शांति विहार कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस ने यहां से आरोपी नारायन सिंह (27 वर्ष) निवासी चौमुहा मनी थोक, थाना जैत, मथुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से ही थाना जमुनापार में आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में एक अन्य प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-UP: कीचड़ और कपड़ा-फाड़ होली में झूमी आगरा पुलिस, 20 फीट के गड्ढे में वर्दीवालों ने जमकर मचाया धमाल; VIDEO