फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Complaint of teacher assaulting children

Mathura News: शिक्षिका के बच्चों के साथ मारपीट करने की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Complaint of teacher assaulting children
चौमुहां (मथुरा)। शुक्रवार को चौमुहां ब्लॉक के गांव आझई खुर्द स्थित संविलित विद्यालय में न्यायपीठ बाल कल्याण समिति की टीम जांच करने पहुचीं। गांव आझई के एक व्यक्ति ने विद्यालय की एक शिक्षिका पर बच्चों के साथ मारपीट, गली-गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से शिकायत की थी। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति मथुरा को जांच के लिए आझई भेजा।
विज्ञापन


शुक्रवार को जांच करने पहुंच बाल कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि गांव आझई के जगदीश नामक व्यक्ति ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से शिकायत की है की विद्यालय की शिक्षिका स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6,7,8 के बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करतीं हैं। वह बच्चों को मारती पीटती हैं। जांच के दौरान शिकायतकर्ता विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सका।
विज्ञापन


गांव के प्रधान को भी जांच में सहयोग करने की सूचना दी गई लेकिन वह भी नहीं पहुंचे। विद्यालय में बच्चों के अलावा यहां उपस्थित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से भी पूछताछ की गई है। अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद वह अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के समकक्ष पेश करेंगे। वही शिक्षिका रेनू शर्मा ने अपने ऊपर लगे गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed