फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Complaint lodged against the firm and two contractors

Mathura News: फर्म व दो ठेकेदारों के खिलाफ दी तहरीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Complaint lodged against the firm and two contractors
मथुरा। कृष्ण विहार में हुई पानी टंकी हादसे में देर रात को शहर कोतवाली में जल निगम के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड जल निगम नगरी मथुरा रत्नेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से तहरीर दी गई। इसमें उन्होंने आगरा की एसएम कंस्ट्रक्शन को नामजद किया है। इसके अलावा इस फर्म से जुड़े दो लोग मैसर्स बनवारी लाल निवासी आगरा और मैसर्स त्रिलोकी सिंह रावत निवासी अल्मोड़ा, उत्तराखंड के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही इसमें यह भी लिखा गया है कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कई अधिकारियों पर इस प्रकरण में गाज गिरना तय है। इस प्रोजेक्ट से दो खंड जुड़े हैं। उक्त दोनों खंड की पत्रावलियों को खंगाला जा रहा है। इसमें यह सामने आएगा कि निर्माण से लेकर हैंडओवर किए जाने तक कौन-कौन अधिकारी और कर्मचारी थे। उनकी क्या भूमिका थी। इन लोगों की मुकदमे में विवेचना के दौरान नामजदगी हो जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि जांच कमेटी गठित करने के संबंध में भी शासन से मंथन हो रहा है। कम से कम तीन सदस्यीय जांच कमेटी रहेगी।
विज्ञापन



देर रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, आज भी दिनभर रहेगा जारी
देर रात तक घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला। बताया जा रहा है कि मलबा अधिक होने व रात के अंधेरे में रेस्क्यू में समस्या आने के चलते उसमें थोड़ी सुस्ती आई। बुलडोजर को भी धीमी गति से इसलिए चलाया गया ताकि कोई शव मलबे में दबा हो तो वो क्षत-विक्षित न होने पाए। अधिकारियों ने बताया कि मलबा अधिक होने के कारण सोमवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed