{"_id":"6a8df40eec4b2da5dd0babf4","slug":"complaint-filed-mahant-raju-das-for-misconduct-live-debate-mathura-news-c-369-1-mt11023-151567-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लाइव डिबेट में अभद्रता पर महंत राजू दास के खिलाफ तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लाइव डिबेट में अभद्रता पर महंत राजू दास के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। डीडी न्यूज की लाइव डिबेट में अभद्रता और धमकी देने के मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने मंगलवार को थाना सदर बाजार में महंत राजू दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। कार्रवाई न होने पर बुधवार सुबह 11 बजे से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। वहीं प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने एक पत्र में बताया कि जिन चैनलों पर डिबेट में महंत राजू दास को बुलाया जाएगा, उनमें कांग्रेस का कोई प्रवक्ता भाग नहीं लेगा।
कुंवर सिंह निषाद ने आरोप लगाया कि लाइव डिबेट में उनकी मां को गाली दी गईं। यह उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि उस महिला का अपमान है, जिसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। वह गाली का जवाब गाली से नहीं, संविधान और कानून के रास्ते से देंगे। उन्होंने पुलिस से डीडी न्यूज की मूल लाइव रिकॉर्डिंग सुरक्षित कर जांच में शामिल करने की मांग की है।
निषाद ने कहा कि कांग्रेस किसी धर्म, संत या धार्मिक आस्था के खिलाफ नहीं है लेकिन कोई भी व्यक्ति धार्मिक पद, वस्त्र या प्रभाव की आड़ में कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि गाली का जवाब तर्क से, धमकी का जवाब कानून से और अन्याय का जवाब लोकतांत्रिक संघर्ष से दिया जाएगा। मामले में कांग्रेस विधि विभाग ने लखनऊ के थाना हजरतगंज में भी शिकायत दी है।