{"_id":"58e39c414f1c1b00705b4ad5","slug":"complaint-against-prashant-bhushan-will-be-forwarded-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत भूषण के खिलाफ दी गईं तहरीर जाएंगी लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशांत भूषण के खिलाफ दी गईं तहरीर जाएंगी लखनऊ
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रशांत भूषण
- फोटो : ANI
प्रशांत भूषण के खिलाफ थाना गोवर्धन और कोतवाली में दी गई तहरीरों को अब लखनऊ भेजा जा रहा है। लखनऊ में प्रशांत भूषण के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में इन तहरीरों को मर्ज किया जाएगा। ऐसा मथुरा पुलिस का कहना है।
योगेश्वर श्रीकृष्ण पर प्रशांत भूषण की टिप्पणी से कृष्ण भक्तों में उबाल आ गया था। जिले के कोने-कोने में प्रशांत भूषण के पुतले फूंके गए। सड़कों पर उतरे भाजपाई, हिंदूवादी और साधु-संतों ने सड़क पर उतरकर प्रशांत भूषण को आड़े हाथ लिया।
थाना गोवर्धन में भाजपा नेता ओमप्रकाश और वृंदावन कोतवाली में धर्मरक्षा संघ के संत संपर्क प्रमुख देवस्वरूपानंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य बद्रीश और अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने तहरीर देकर प्रशांत भूषण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन
थानों में आई तहरीर के बाद वृंदावन कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि आईं तहरीर को लखनऊ भेजा जाएगा। राष्ट्रीय स्तर का मामला होने के नाते लखनऊ में दर्ज हुए मुकदमे में इन तहरीरों को मर्ज किया जाएगा।