{"_id":"629cc16f20d61d3984573485","slug":"complaint-about-the-clinic-in-jachounda-was-heavy-the-bullies-beat-up-mathura-news-mtr5187792107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जचौंदा में क्लीनिक की शिकायत करना पड़ा भारी, दबंगों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जचौंदा में क्लीनिक की शिकायत करना पड़ा भारी, दबंगों ने की मारपीट
विज्ञापन
गोवर्धन। जचौंदा में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित सिसौदिया क्लीनिक की शिकायत करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडो से मारपीट कर दी। बचाव में आए एसडीएम के पेशकार के परिजनों से भी मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों पक्षों में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ताराचंद ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
जचौंदा निवासी तारा चंद ने गांव में ही संचालित सिसौदिया क्लीनिक की शिकायत सीएमओ से की थी। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सिसौदिया क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2 जून को सील कर दिया था। इससे बौखला कर आरोपियों ने शिकायकर्ता ताराचंद से रविवार को मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिलाएं लाठी चलाते एवं बच्चों की चीख पुकार सुनाई दे रही है।
एसडीएम के पेशकार लहरेश की मां गंगा देवी (60) शंकर सिंह (56) आकाश (20) नन्दनी (8) करन (14) को चोट लगने घायल हुए। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया। दूसरे पक्ष के देवेंद्र के चोट लगी है।
विज्ञापन
पुलिस ने ताराचंद की तहरीर पर देवेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, श्याम चौहान, टीकम सिंह, ओमप्रकाश, पवन कुमार, नरेश, मनोज सिसौदिया, लव, रमाकांत, ऊदल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। देवेंद्र पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।