फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Compensation Being Provided Based on Crop Damage Not Caste Ch. Lakshminarayan

UP: जाति नहीं, नुकसान के आधार पर दे रहे मुआवजा, मंत्री लक्ष्मी नारायण का विपक्ष पर वार; किसानों को दिए चेक

Thu, 16 Apr 2026 11:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 11:07 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि फसल मुआवजा जाति के आधार पर नहीं, बल्कि नुकसान के आधार पर दिया जा रहा है और किसानों को राहत राशि के चेक वितरित किए। वहीं शेरगढ़ में किसानों ने सरकारी केंद्र पर गेहूं खरीद न होने का आरोप लगाते हुए धरने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Compensation Being Provided Based on Crop Damage Not Caste Ch. Lakshminarayan
चैक वितरीत करते केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण व अन्य।

विस्तार

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग झूठी राजनीति और भ्रांतियां फैलाने का काम कर रहे हैं। वह यह अफवाह फैला रहे हैं कि बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा केवल जाट समुदाय को मिल रहा है जबकि सत्य यह है कि सरकार के लिए सभी किसान बराबर हैं। मुआवजे का आधार जाति नहीं बल्कि फसल का नुकसान है।
विज्ञापन

तहसील सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कई गांवों से आए किसानों को राहत राशि के चेक बांटे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले को प्रदेश में सबसे ज्यादा राहत राशि आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि यह मुआवजे की पहली किस्त है, जो सीधे किसानों के खातों में भेजी जा रही है। आने वाले समय में अन्य किस्तों का भुगतान भी किया जाएगा ताकि किसान अपनी दैनिक जरूरतों को बिना किसी आर्थिक तंगी के पूरा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी लक्ष्मी नारायण ने सर्वे के लिए छाता तहसील प्रशासन की पीठ थपथपाई। चेतावनी दी कि यदि कोई लेखपाल या बिचौलिया किसान से सुविधा शुल्क की मांग करता है, तो उसकी शिकायत उपजिलाधिकारी या उनसे करें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, एसडीएम छाता वैभव गुप्ता, तहसीलदार सचिन पवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गेहूं खरीद न करने का आरोप
किसानों ने क्षेत्र के एक सरकारी खरीद केंद्र पर सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर गेहूं की खरीद न करने का आरोप लगाया है। वहीं उनका यह भी आरोप है कि केंद्र पर राशन और बाहर के किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। शेरगढ़ के गांव रान्हेरा के किसान जग्गी मास्टर, रिंकू सिंह छौंकर, भूदेव सिंह, जगदीश शर्मा, भगत सिंह, भगवान सिंह व थान सिंह का कहना है कि सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर गांव के किसान का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा हैं। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है l चेतावनी दी कि यदि गेहूं खरीद नहीं की गई तो एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed