{"_id":"64d12d48e8b603d7410f9cd6","slug":"commissioner-took-stock-of-banke-bihari-temple-and-surrounding-areas-in-vrindavan-mathura-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पहुंची मंडलायुक्त: हरियाली तीज और जन्माष्टमी की व्यवस्थाओं पर की चर्चा, बांके बिहारी मंदिर का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा पहुंची मंडलायुक्त: हरियाली तीज और जन्माष्टमी की व्यवस्थाओं पर की चर्चा, बांके बिहारी मंदिर का किया भ्रमण
Mon, 07 Aug 2023 11:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:13 PM IST
सार
मथुरा पहुंची मंडलायुक्त ने हरियाली तीज और जन्माष्टमी की व्यवस्थाओं पर चर्चा करके जानकारी ली। उन्होंने बांके बिहारी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मथुरा पहुंची मंडलायुक्त: हरियाली तीज और जन्माष्टमी की व्यवस्थाओं पर की चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सोमवार बांकेबिहारी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। हरियाली तीज और जन्माष्टमी पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को देखते हुए भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं पर डीएम और एसएसपी से चर्चा की ताकि दर्शनार्थियों को सहज और सुरक्षित दर्शन के लिए योजना बनाई जा सके।
विज्ञापन
पिछले वर्ष जन्माष्टमी की रात मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण दो श्रद्धालुओं की मौत और कई घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से बांकेबिहारी मंदिर में बड़े पर्वों पर भीड़ को नियंत्रित करना मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- 10 लाख की मूंगफली लदा ट्रक लूटा: RTO बन आए लुटेरे, डर से कांपते मिले चालक-खलासी; आपबीती सुन पुलिस रह गई सन्न
विज्ञापन
हरियाली तीज और जन्माष्टमी पर्व पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित कर श्रद्धालुओं को किस तरह सहज और सुरक्षित दर्शन कराए जा सकें। इसे लेकर मंडलायुक्त ने डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश पांडेय के साथ बांकेबिहारी मंदिर और मंदिर को जाने वाली संकरी गलियों का जायजा लिया।
यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
मंदिर परिसर के साथ ही मंदिर के बाहरी क्षेत्रों, गलियों और बाजारों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर के कंट्रोल रूम, आगमन तथा निकास मार्ग, ट्रैफिक डायवर्जन और बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान नगर आयुक्त अनुनय झा, अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, एमवीडीए उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप भी मौजूद रहे।