{"_id":"572a39824f1c1b51795cd5be","slug":"commissioner-take-meeting-with-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितने बड़े अफसर हो गए हो, मुझसे भी बड़े...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितने बड़े अफसर हो गए हो, मुझसे भी बड़े...
अमर उजाला
Updated Wed, 04 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने की समीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कमिश्नर प्रदीप कुमार भटनागर ने एक के बाद एक अफसर की जमकर क्लास लगाई। विद्युत अधिकारियों के लिए सख्त लहजे का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कितने बडे़ अधिकारी हो गए हो? मुझसे भी बडे़, जो निर्देशों पर अमल नहीं कर रहे हो। यही स्थिति स्वास्थ्य, राजस्व और जल निगम के अफसरों की हुई।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति संवेदनशील रहें और पात्रों को तत्परता से योजनाओं का लाभ पहुंचाए। शासन से प्राप्त अंतिम मार्किंग के आधार पर राजीव गांधी विद्युतीकरण के अंतर्गत नए कनेक्शन के लिए दिए निर्देशों के बावजूद शिविर आयोजित न किए जाने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई।
इसके अलावा जननी सुरक्षा योजना में महिलाओं को सहायता राशि का भुगतान न कर योजना को असफल कर सरकार की छवि धूमिल किए जाने के मामले पर सख्त लहजा अपनाया। इसके अलावा कर करेत्तर में बी श्रेणी रहने और स्टांप देय में डी श्रेणी को घोर आपत्तिजनक बताते हुए इसमें साठगांठ का अंदेशा जाहिर किया।
विज्ञापन
एडीएम वित्त को सचेत किया कि ऐसी स्थिति पाए जाने पर गहन जांच कराते हुए दोषियों को दंडित किया जाए। कुक्कुट पालन की प्रगति पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
कमिश्नर ने जल निगम अधिकारियों से कहा कि वे अशुद्ध पेयजल के कारण उत्पन्न होने वाली कुपोषण जैसी स्थितियों को समझते हुए दायित्वों का निष्ठा से निर्वाह करें। तहसील दिवस और अन्य लंबित संदर्भों के तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम राजेश कुमार, सीडीओ मनीष कुमार, एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, एडीएम वित्त एवं राजस्व रवींद्र कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त निशा गोयल सहित सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
ग्राम इस्लामपुर का किया स्थलीय निरीक्षण
मथुरा। कमिश्नर प्रदीप कुमार भटनागर ने ब्लॉक बलदेव के लोहिया ग्राम इस्लामपुर में विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। गांवों में प्रवेश के साथ ही पक्के अच्छे भवन और अच्छे स्तर के पशुपालन को देख खुशी जाहिर की। स्वच्छता व निर्मल भारत अभियान को अपनाते हुए खुले में शौच की कुप्रथा को स्वेच्छा से समाप्त किए जाने की खुशी जताई।
इस दौरान बलदेव के गांव अबैरनी में जैविक खेती के लिए स्थानीय युवा तेजपाल सिंह की पहल की तारीफ की। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अफसरों से क्रियान्वयन पर जोर दिया। कई योजनाओं के पात्रों का सत्यापन भी किया।
जवाहर बाग से जल्द हटेगा कब्जा
मथुरा। जवाहर बाग प्रकरण पर कमिश्नर प्रदीप कुमार भटनागर ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी सूरत में कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इस प्रकरण से वह परिचित हैं। इस संदर्भ में शासन स्तर पर वार्ता हो चुकी है। जल्द ही इस जमीन को खाली कराया जाएगा।