{"_id":"67b630ce2c898830080f93ad","slug":"colors-raining-in-thakur-radhavallabh-temple-mathura-news-c-29-1-mtr1002-358296-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में बरस रहा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में बरस रहा रंग
विज्ञापन
मथुरा। राधावल्लभ मंदिर में उड़ता गुलाल।
- फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। श्रीधाम वृंदावन में होली की उमंग और उल्लास चरम पर है। वसंत पंचमी से ही ब्रज में होली महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। बांकेबिहारी मंदिर में जहां जमकर गुलाल उड़ाया गया तो अब प्राचीन ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में गुलाल की होली हो रही है। शृंगार आरती के बाद भक्तों पर सेवायत गुलाल बरसा रहे हैं। प्रसादी गुलाल में रंगने के लिए भक्तों की भीड़ लग रही है। विदेशी श्रद्धालु भी आ रहे हैं।
मंदिर के तिलकायत अधिकारी सेवायत मोहित मराल गोस्वामी महाराज ने बताया कि वृंदावन में होली का माहौल वसंत पंचमी से ही प्रारंभ हो जाता है। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में होली विशेष रूप से फुलेरा दूज से प्रारंभ होती है और इसमें ठाकुरजी स्वयं अपने भक्तों पर गुलाल बरसाते हैं। बुधवार को भी यह दृश्य देखने लायक था, जब ठाकुरजी ने भक्तों को कमर में फेंटा बांधकर दर्शन दिए और उनकी होली में भाग लिया।
मंदिर प्रांगण में ठाकुरजी की शृंगार आरती के बाद होली का रंगारंग उत्सव प्रारंभ हुआ। सेवायतों ने ठाकुरजी के कपोलों पर गुलाल लगाकर उसे प्रसाद रूप में भक्तों को वितरित किया। इस प्रसादी गुलाल को पाकर श्रद्धालु हर्षित और आनंदित हो उठे। होली के रसिया और समाज गायन की मधुर ध्वनि से समूचा मंदिर परिसर गूंज उठा।