फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   collision between Eeco and bike in Barsana Death of three youths

बरसाना में भीषण हादसा: ईको और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत; तीन युवकों की मौत, राधा रानी के दर्शन कर लौट रहे थे

Tue, 30 Jan 2024 09:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 30 Jan 2024 09:12 PM IST
सार

गोवर्धन-बरसाना रोड पर सीह गांव के पास गोवर्धन की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ईको कार से बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। तीनों की युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
collision between Eeco and bike in Barsana Death of three youths
बरसाना सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के मथुरा जिले के बरसाना थाना क्षेत्र के गांव सीह में मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें भरतपुर के तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बरसाना में स्थित लाडली जी मंदिर में राधारानी के दर्शन कर लौट रहे थे। ईको कार से उनकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हुई थी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरसाना की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक अभिषेक सैनी पुत्र महेश सैनी, अंकुर सैनी पुत्र निरोती सैनी व बहनोई सनी पुत्र स्वः ब्रजेश सैनी निवासी गणेश कॉलोनी चामड़ गेट, भरतपुर, राजस्थान से बरसाना स्थित राधारानी के दर्शन करने आए थे। शाम को छह बजे करीब वह भरतपुर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन-बरसाना रोड पर सीह गांव के पास गोवर्धन की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ईको कार से बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। तीनों की युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि ईको कार को छोड़ उसका चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। परिजनों को भी सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed