{"_id":"584c46e24f1c1b13754492b5","slug":"cold-weather-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूल सी चुभ रही ठंडी हवा, अलाव बने सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूल सी चुभ रही ठंडी हवा, अलाव बने सहारा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सर्दी का मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी हवा शरीर में शूल की तरह चुभ रही है। शनिवार को सुबह हल्का कोहरा रहा लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। दिन भर सूर्य नारायण बादलों की ओट से लुकाछुपी करते रहे।
शनिवार को मौसम में ठंडी हवाओं ने सर्दी को और बेरहम कर दिया। हालांकि सुबह हल्का कोहरा था लेकिन इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार मंद पड़ गई। बर्फीली हवा के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
ठंड में लोग गर्म कपड़ों को पहनकर ही घर से बाहर निकले। दिन भर तेज हवाओं के चलते बुजुर्गाें ने अलाव, हीटर के सहारे दिन गुजारा। शहर में जगह-जगह लोग अलाव के किनारे बैठे नजर आए। शनिवार को दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शहर में अलाव ने दी राहत
शहर में जगह-जगह स्वयंसेवी संगठन और समाजसेवी लोगों ने अलाव के लिए लकड़ी डलवाई है। ये अलाव राहगीरों के लिए सहारा बने हैं। इसके चलते शहर के किनारे खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर कर रहे लोगों का जीवन और मुश्किल हो गया है। इधर पशु पक्षी भी ठंड से व्याकुल हैं। इन्हें भी अलाव की तपिश सुहा रही है।
सुबह आठ बजे ही खुल रहे स्कूल
कोहरे और सर्दी की मार झेल रहे बच्चों को भले ही जिलाधिकारी ने राहत देते हुए सभी बोर्ड के 12वीं तक के विद्यालयों को सुबह दस बजे खोलने के निर्देश दिए हों लेकिन जिले में निजी स्कूल इस आदेश को धता बता रहे हैं। अब तक सुबह आठ बजे ही स्कूलों को खोला जा रहा है।
डाक्टर की सलाह
- रजाई से निकलकर सीधे खुले में न आएं
- बुजुर्ग सुबह ठंडी हवा में निकलने से पहले गरम कपड़े पहनें
- ठंडे खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन न करें
- दिल के रोगी सुबह जल्दी उठने से परहेज करें