फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold wave increases chill, mercury drops 5 degrees below normal

सीजन की सबसे सर्द सुबह: आ गई हाड़ कंपाने वाली ठंड, मथुरा में बढ़ी ठिठुरन; सामान्य से पांच डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 20 Dec 2024 01:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2024 01:09 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार अब सर्दी अपने चरम पर पहुंचने के लिए तैयार है। बीते दिन की बात करें तो मथुरा का पारा सामान्य से पांच डिग्री लुढ़का है। 
 

विज्ञापन
Cold wave increases chill, mercury drops 5 degrees below normal
मथुरा। सर्दी में गर्म कपड़े पहन कर जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कान्हा की नगरी मथुरा में लोगों को शीतलहर के साथ-साथ गलन वाली सर्दी भी सता रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री लुढ़क गया है। इस सीजन की बृहस्पतिवार की सुबह सबसे ठंडी रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ भीषण सर्दी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


 

बीते 24 घंटे में जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पारा 2 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 4 पर पहुंच गया, जो इस सीजन का कम है। पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में मथुरा के न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले एक सप्ताह में सबसे कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 4 पर पहुंच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था, जो दो दिन में 2 अंक खिसककर 4 पर रह गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते 24 घंटे के अंदर तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में घने कोहरे के साथ भीषण सर्दी की संभावना है।

 
विज्ञापन

रैन बसेरे में निशुल्क ठहरने की व्यवस्था
कान्हा की नगरी में आने वाले श्रद्धालु सर्द रात में परेशान न हों। नगर निगम ने 13 रैन बसरों में ठहरने के इंतजाम किया है। इनमें 5 स्थायी और 8 अस्थायी रैन बसेरा बनाए गए हैं। प्रत्येक रैन बसेरे में करीब 15 से 20 लोगों की रुकने की व्यवस्था है। इसके अलावा बेसहाराओं के लिए भी रुकने का इंतजाम है। बदलते मौसम में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से अपील है कि ठंड में सिकुड़ें नहीं धर्मशाला और रैन बसेरों में ठहरें। इसमें ठहरने वाले प्रत्येक महिला-पुरुष को आधार कार्ड आदि दिखाना होगा। इसमें ठहरने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed