फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cold in mathura city

मथुरा में हुई सीजन की सबसे ज्यादा ठंडी सुबह

Tue, 10 Jan 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 10 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
cold in mathura city
सर्दी का मौसम
मंगलवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। मिनीमम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। शीतलहर ने हर किसी को प्रभावित कर दिया। ठंडी हवाओं के कारण कंपकंपी छूटती रही। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वैसे तो सोमवार की रात से ही ठंड बढ़ गई थी। सर्द हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। सुबह को तो गलन थी। स्थिति ये थी कि बाहर निकलते ही कंपकंपी छूट रही थी। हालांकि दोपहर को धूप तो निकली लेकिन सर्द हवाओं के कारण सूरज की धूप भी राहत पहुंचा नहीं पा रही थी। दिन में ही अलाव जल गए थे।
विज्ञापन


बाजारों में भी मौसम का असर साफ दिखा। आम दिनों के मुकाबले चहल-पहल कम ही रही। शाम ढले ही सन्नाटा सा होने लगा था। लोगबाग घरों में कैद हो गए थे। शहर के जिन चौराहों पर देर रात तक रौनक रहती थी वहां भी कोई नहीं दिखा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी आगे ठंड अपना रंग और दिखाएगी। बूंदाबांदी की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल जाएंगे बच्चे
मौसम वैज्ञानिक जहां आगे भी ठंड पड़ने की बात कर रहे हैं वहीं बुधवार से सभी स्कूल खुल रहे हैं। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि बुधवार को स्कूल खुलेंगे। अगर बुधवार का मौसम ज्यादा सर्द रहेगा तो स्कूल की छुट्टी पर आगे विचार किया जा सकता है। फिलहाल 11 जनवरी से सभी स्कूल खुल जाएंगे। इस संबंध में सभी स्कूलों को भी मैसेज जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed