फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Coil from woman at Holi Gate and mobile looted from devotee at Vishram Ghat

Mathura News: होली गेट पर महिला से कुंडल और विश्राम घाट पर श्रद्धालु से मोबाइल लूट

Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 03 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Coil from woman at Holi Gate and mobile looted from devotee at Vishram Ghat
मथुरा। शहर कोतवाली इलाके के होली गेट क्षेत्र में शनिवार सुबह बाइक सवार लुटेरे एक महिला के कानों से कुंडल तोड़कर लूट ले गए। वहीं, विश्राम घाट पर एक श्रद्धालु का मोबाइल लूट ले गए। दोनों सनसनीखेज वारदातों ने पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है।पुलिस बदमाशों की तलाश को सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

होली वाली गली में रहने वाली वंदना चतुर्वेदी ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने निकलीथी। गली से ही एक युवक उनके पीछे लग गया। युवक ने कोयला वाली गली के समीप एकांत देख कर दोनों कोनों पर जोरदार झपट्टा मारा और सोने के कुंडल लूटकर ले गया। वंदना चतुर्वेदी के अनुसार तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ ही घंटे बाद विश्राम घाट पर रामकृष्ण गुप्ता निवासी इंदौर, मध्यप्रदेश से विश्राम घाट पर मोबाइल लूट हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वे अपने साढ़ू और एक व्यक्ति के साथ बंगाली घाट स्थित मालवा वाली धर्मशाला में ठहरा हुए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे विश्राम घाट पर होने वाली आरती में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति बातचीत कर रहा था। इसी दौरान एक युवक वहां आया और मोबाइल लूटकर भाग गया। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय के अनुसार दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed