फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Coal's Warmth at Gauri Gopal Ashram Amidst Gas Crisis

Mathura News: गैस संकट से गौरी गोपाल आश्रम में कोयले की तपिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Coal's Warmth at Gauri Gopal Ashram Amidst Gas Crisis
वृंदावन। गौरी गोपाल आश्रम में प्रतिदिन करीब 30 हजार लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है, जिसमें साधु-संत, श्रद्धालु, तीर्थयात्री और जरूरतमंद शामिल होते हैं। यहां की रसोई में गैस सिलिंडर के संकट के बाद कोयले और उपलों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

गैस सिलिंडरों की बढ़ती खपत और आपूर्ति में आ रही कठिनाइयों के चलते आश्रम प्रबंधन ने यह वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है। रसोई की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आश्रम प्रबंधन ने झारखंड से एक ट्रक कोयला मंगवाया है। यह कोयला प्रोसेस्ड किया हुआ है। दावा किया गया है कि इससे धुआं नहीं होगा। आश्रम की रसोई को क्षेत्र की सबसे बड़ी रसोइयों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन

बड़ी मात्रा में भोजन बनाने के लिए यहां प्रतिदिन 50 से अधिक गैस सिलिंडरों की खपत होती थी। हाल के दिनों में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण आश्रम को परेशानी का सामना करना पड़ा। रसोई की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आश्रम प्रबंधन ने झारखंड से एक ट्रक कोयला मंगवाया है। अब रसोई में भट्टियों में कोयले का उपयोग कर भोजन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed