फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Coaching centers reopen classes in basements banned

Mathura News: कोचिंग सेंटरों के खुले ताले, बेसमेंट में कक्षाएं प्रतिबंधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Coaching centers reopen classes in basements banned
मथुरा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते प्रशासनिक जांच के दायरे में आए कोचिंग संस्थानों को एमवीडीए ने सशर्त राहत प्रदान की है। 15 दिन में खामियां दूर करने के साथ ही बड़े कोचिंग सेंटरों के ताले खुल गए हैं। वहीं बेसमेंट में कक्षाएं लगाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। यदि कोई संस्थान नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसका पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

एमवीडीए सचिव आशीष ने कोचिंग सेंटर संचालकों से कहा है कि वह अपने संस्थानों में फायर सेफ्टी सिस्टम, वेंटिलेशन और छात्रों के बैठने की क्षमता से जुड़े मानकों को पूरा करें। प्रत्येक कोचिंग संस्थान में आपातकालीन निकासी द्वार अनिवार्य रूप से हो। इसके बिना संस्थान को आगे चलाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

संचालकों ने मानकों को पूरा करने का दावा करने के साथ शपथ पत्र जमा कराकर कोचिंग सेंटर में पढ़ाई शुरू करा दी है। इसी तरह होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को भी राहत दी गई है। एमवीडीए सचिव आशीष ने बताया कि जो सशर्त मानक पूरे करने का दावा कर रहा उसे संचालन की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed