{"_id":"64c124ba64ab2361a60dfc5c","slug":"cm-yogi-visited-shri-banke-bihari-in-mathura-said-vrindavan-will-be-developed-on-lines-of-kashi-2023-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने श्री बांके बिहारी के किए दर्शन, बोले- काशी की तर्ज पर विकसित होगा वृंदावन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने श्री बांके बिहारी के किए दर्शन, बोले- काशी की तर्ज पर विकसित होगा वृंदावन
Wed, 26 Jul 2023 10:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:52 PM IST
सार
CM Yogi Mathura Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा की। कहा कि काशी की तर्ज पर वृंदावन विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने श्री बांके बिहारी के किए दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वृंदावन के जाम और विश्व विख्यात बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक की। सीएम ने कहा कि काशी की तर्ज पर वृंदावन में इन दोनों समस्याओं का समाधान किया जाए। प्लान ऐसा हो कि आगामी सौ वर्ष तक फिर यह समस्या खड़ी न हों। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी के दर्शन किए और आगरा के लिए शाम पांच बजे करीब रवाना हो गए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर ढाई बजे करीब वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल हॉस्पिटल में पेट सीटी स्कैन यूनिट का उद्घाटन करने पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों को संबोधित किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वृंदावन के जाम और बांके बिहारी मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह
विज्ञापन
CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने PET CT Scan मशीन का किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के समक्ष एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जाम और भीड़ प्रबंधन के प्लान से संबंधित प्रेजेंटेशन दी। सीएम ने कहा कि प्लान लागू कराने से पूर्व अधिकारी काशी घूम कर आएं। वहां किस प्रकार से व्यवस्थाएं की गई हैं। उनको देखें। उसी तर्ज पर वृंदावन में प्लान लागू कराया जाए।
सीएम ने कहा कि वृंदावन में पर्यटक नहीं बल्कि श्रद्धालु आते हैं। उनको यहां किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि ई-रिक्शा के मार्ग और किराया तय किए जाए। पंजीकृत ही चलने दिए जाएं। इनके चालकों के सत्यापन किए जाएं। जूता-पर्स-सामान के लिए लॉकर रूम स्थापित किए जाएं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड को पहले मजार ले गया सद्दाम...फिर चाकू से गोदा; चेहरे, गले और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार
सीएम ने कहा कि वृंदावन में पर्यटक नहीं बल्कि श्रद्धालु आते हैं। उनको यहां किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि ई-रिक्शा के मार्ग और किराया तय किए जाए। पंजीकृत ही चलने दिए जाएं। इनके चालकों के सत्यापन किए जाएं। जूता-पर्स-सामान के लिए लॉकर रूम स्थापित किए जाएं।
यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड को पहले मजार ले गया सद्दाम...फिर चाकू से गोदा; चेहरे, गले और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार
कहा कि विभिन्न स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। उसी के पास ढाबे, रेस्टोरेंट की व्यवस्था की जाए। सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए। बांके बिहारी को आने वाले पैदल और वाहन वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रूट तय किए जाएं। ट्रैफिक पुलिस को प्रशिक्षण दिया जाए।
यह भी पढ़ेंः- UP News: आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूटी खिड़कियां; दहशत में सीट छोड़कर भागे यात्री
प्रत्येक सुविधा के लिए तय हों कीमत
सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सुविधा के लिए कीमतें तय की जाएं। ई-रिक्शा का किराया तय किए जाए। पार्किंग और लॉकर रूम का शुल्क तय हो। ओवररेटिंग न हो इसके लिए हर स्थान पर रेट लिस्ट चस्पा की जाए। किसी भी आपराधिक छवि के व्यक्ति को कोई ठेका न दिया जाए।यह भी पढ़ेंः- UP News: आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूटी खिड़कियां; दहशत में सीट छोड़कर भागे यात्री
CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने हवाई दौरा कर जाना बाढ़ क्षेत्रों का हाल
- फोटो : अमर उजाला