फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi visited Mathura 38 times in 8 years

Mathura News: सीएम योगी 8 वर्ष में 38 बार आए मथुरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi visited Mathura 38 times in 8 years
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।  - फोटो : mathura
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले आठ वर्षों में 38 बार भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा का दौरा कर यह स्पष्ट कर दिया है कि काशी, अयोध्या के बाद अब उनका मथुरा पर फोकस है। सर्वाधिक बार मथुरा आने का यह रिकॉर्ड सनातन आस्था के प्रति उनकी सरकार के गहरे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। काशी और अयोध्या की तरह ही अब मथुरा भी योगी सरकार के विकास के केंद्र में आ गया है।
विज्ञापन

सीएम योगी ने अपने कार्यकाल में काशी का 160, अयोध्या का 85 और अब मथुरा का 38 बार दौरा किया है। यह आंकड़ा बताता है कि सत्ता में आने के बाद धार्मिक स्थानों वाले शहरों की तरफ उनका ज्यादा फोकस है। काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद अब कृष्ण नगरी के विकास पर उनका पूरा ध्यान है। इससे यह प्रतीत होता है कि योगी सरकार तीनों प्रमुख धार्मिक नगरी विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के लगातार दौरों का सीधा असर मथुरा के धार्मिक पर्यटन पर दिख रहा है। सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ आधुनिक विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। ब्रज क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़कों का सुदृढ़ीकरण, तीर्थ स्थलों का सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं का विकास, इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सांस्कृतिक विरासत और आधुनिकता का संगम
योगी सरकार का मानना है कि विकास की दौड़ में सांस्कृतिक विरासत को पीछे नहीं छोड़ना चाहिए। मथुरा में हो रहे विकास कार्य इसी सोच का प्रतिबिंब हैं। यहां एक ओर प्राचीन मंदिरों और घाटों का जीर्णोद्धार हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर कनेक्टिविटी, स्वच्छता और अन्य आधुनिक सुविधाओं पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। यह संगम न केवल पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी संस्कृति के प्रति गौरव की भावना बढ़ रही है। योगी सरकार का उद्देश्य केवल आधुनिक विकास करना नहीं है, बल्कि ब्रज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजते हुए विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed