{"_id":"67bf64524290e5f55504d3a4","slug":"cm-yogi-may-come-to-nandgaon-on-9th-for-lathmar-holi-mathura-news-c-29-1-agr1017-361431-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: नंदगांव की लठामार होली में आ सकते हैं सीएम योगी, तैयारियों में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2025: नंदगांव की लठामार होली में आ सकते हैं सीएम योगी, तैयारियों में जुटे अधिकारी
Thu, 27 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:28 AM IST
सार
पूर्व में सीएम बरसाना आ चुके हैं। हालांकि उन्होंने सुरक्षा कारणों के कारण लठामार होली नहीं देखी है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि ने बताया कि मुख्यमंत्री के नंदगांव आगमन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नंदगांव(मथुरा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 मार्च को नंदगांव की लठामार होली के अवसर पर नंदगांव आ सकते हैं। संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
नंदगांव चेयरमैन के प्रतिनिधि भीम चौधरी ने बताया कि नंदगांव की लठामार होली के अवसर पर 9 मार्च को मुख्यमंत्री नंदगांव आ सकते हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की टीम ने मंगलवार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टीम ने बुधवार को जनसभा के लिए तीन स्थलों (बिजवारी रोड, आसेश्वर रोड व कोसी रोड) का निरीक्षण किया। इससे पहले सीएम बरसाना आ चुके हैं।
हालांकि उन्होंने सुरक्षा कारणों के कारण लठामार होली नहीं देखी है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के नंदगांव आगमन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्थलों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की अभी कोई सूचना नहीं है। बरसाना और नंदगांव में लठामार होली की तैयारियां की जा रही हैं।