{"_id":"68c027fdc202fb11ce0d9644","slug":"cm-yogi-adityanath-will-visit-mathura-on-september-19-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी आएंगे मथुरा, 19 सितंबर को पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव में करेंगे शिरकत; तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी आएंगे मथुरा, 19 सितंबर को पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव में करेंगे शिरकत; तैयारियां शुरू
Tue, 09 Sep 2025 06:44 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर को मथुरा आएंगे। फरह स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के फरह स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर को मथुरा आएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम जारी कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति के अध्यक्ष सोनहलाल शर्मा ने बताया कि दीनदयाल धाम में हर साल पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला का आयोजन होता है। इस साल 18 से 23 सितंबर तक मेला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इधर, सीएम के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।