फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM will come today to check the arrangements for PM's program in Mathura

Mathura News: मथुरा में पीएम के कार्यक्रम की व्यवस्थाएं परखने आज आएंगे सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
CM will come today to check the arrangements for PM's program in Mathura
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 नवंबर को मथुरा आगमन की तैयारी में खुफिया एजेंसियों सहित पूरा पुलिस, प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुरक्षा संबंधी तैयारियों को रखने के रविवार को मथुरा और वृंदावन में रहेंगे। वे सभी व्यवस्थाओं को परखने व अधिकारियों के साथ बैठक में करीब ढाई घंटे बिताएंगे। उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है।

मुख्यमंत्री लखनऊ से राजकीय विमान द्वारा सुबह 11:15 बजे खेरिया एयरपोर्ट, आगरा पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए सुबह 11:20 बजे वृंदावन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर 12 बजे तक अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत और तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद बांके बिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां 5 मिनट रुकने के बाद पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरकर रेलवे मैदान पहुंचेंगे। पीएम मोदी का इसी मैदान में आने का कार्यक्रम है। सीएम उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ 10 मिनट बैठक के बाद दोपहर 2:10 बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed