फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Madhya Pradesh CM Shivraj Singh And Wife Sadhana Singh Parikram Of Girrajji Maharaj In Govardhan

Mathura: गिरिराज जी के दरबार में MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान, पत्नी संग लगाई पैदल परिक्रमा

Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गिरिराज जी के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी संग  पैदल परिक्रमा लगाई।

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh And Wife Sadhana Singh Parikram Of Girrajji Maharaj In Govardhan
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह संग पैदल परिक्रमा लगाई। वे यहां शुक्रवार रात 10 बजे पहुंचे। 20 मिनट होटल में रुकने के बाद परिक्रमा कर रहीं पत्नी के पास राधाकुंड पहुंचे। यहां से दोनों साथ-साथ परिक्रमा करने लगे। इससे पूर्व गोवर्धन पहुंचने पर विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, आईजी नचिकेता झा, डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेश पांडेय ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


सखियों संग सीएम की पत्नी बृहस्पतिवार देर रात गोवर्धन पहुंचीं। कस्बे के एक होटल में विश्राम कर शुक्रवार से उन्होंने देवदर्शन यात्रा शुरू की। परिक्रमा मार्ग के गांव आन्यौर के गोविंद कुंड पर सखियों के साथ भंडारे के माध्यम से संतों की सेवा की। बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में राधारानी के दर्शन कर मनौती मांगी। यहां पूजा-अर्चना के दौरान वे भावुक हो गईं। नंदगांव में नंद बाबा के दर्शन कर गोवर्धन स्थित अपने होटल पहुंच गईं।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को सखियों संग गिरिराज दानघाटी मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। यहां सेवायत पवन कौशिक ने दुपट्टा प्रसादी भेंट कर स्वागत किया। यहां से उन्होंने पैदल ही सात कोसीय परिक्रमा शुरू कर दी। उनके साथ चल रहे विधायक रामेश्वर शर्मा ने सिर्फ बताया कि सीएम की पत्नी धार्मिक यात्रा पर हैं। उनके साथ मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग आदि भी चल रहे थे। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हर बार गिरिराज जी के दरबार में हाजिरी लगाने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed